मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में एलआईसी अफसर की पत्नी के खाते से ट्रांासफर किए गए पंद्रह हजार रुपए में से पांच हजार रुपए फंसने की शिकायत करने पर खाते से चालीस हजार रुपए की ठगी हो गई। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के 150 प्रगति नगर बिरला नगर की है। ठगी का पता चलते ही पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की, तो उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। हजीरा थाना क्षेत्र के प्रगति नगर बिरला नगर निवासी लक्ष्मीनारायण पुत्र किशोरी लाल आर्य एलआईसी कंपनी में हायर ग्रिड असिस्टेंट अधिकारी हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने दिल्ली से पंद्रह हजार रुपए का सामान मंगवाया था, जिसमें से दस हजार रुपए का सामान तो आ गया, लेकिन पांच हजार रुपए का सामान नहीं आया तो लक्ष्मीनारायण ने इसकी शिकायत बैंक व अन्य संबंधित स्थानों पर की थी। लेकिन इसका कोई निराकरण नहीं हुआ। इसी बीच उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनसे शिकायत की जानकारी ली और इसके बाद उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनसे शिकायत की जानकारी ली। इसके बाद कुछ एप डाउनलोड़ कराने को कहा और इसके बाद बैंक की साइड पर ऑनलाइन शिकायत करने के निर्देश दिए। शिकायत कर रहे थे कि निकले चालीस हजार एप डाउनलोड करने के बाद वह शिकायत कर रहे थे कि तभी दो बार में उनके खाते से 15 हजार रुपए और 25 हजार रुपए निकलने के मैसेज आए। मैसेज आते ही वह सतर्क हुए और बैंक व पुलिस से शिकायत की। पीडि़त ने बताया कि बैंक सहित अय संबंधित जगह पर शिकायत करने के बाद वह लगातार परेशान हुए और सीएम हेल्पलाइन तक लगाई, तब कहीं अब एफआईआर दर्ज हुई है। पीडि़त ने बताया कि दो शिकायतों का निराकरण अभी तक नहीं हुआ है, जिसमें एक बैंक कर्मचारी तथा दूसरी पुलिस के खिलाफ है। पुलिस का कहना इस मामले में हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4voFrq5
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4voFrq5
via IFTTT
Comments
Post a Comment