मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा-RSS की विचारधारा संकुचित:शिवराज का पलटवार-विदेश में देश की छवि खराब करना देशद्रोह जैसा
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं। अमेरिकी टेक्सास में राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जहां RSS और भाजपा पर हमला बोला। वहीं भारत में बेरोजगारी की परेशानी को बताते हुए चीन की तारीफ की। अब राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय कृषि मंत्री सांसद शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। विदेश में देश की छवि खराब करना, देशद्रोह जैसा शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी जी, छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता है। संघ के स्वयंसेवक (RSS) अपना हर एक पल देश को समर्पित कर देश का निर्माण करते हैं। राहुल गांधी कांग्रेस के लगातार तीसरी बार हारने के बाद कुंठित हो गए हैं। राहुल गांधी नेताप्रतिपक्ष है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि देश के बाहर, देश की छवि खराब करना, देशद्रोह जैसा अपराध है। राहुल गांधी भारत से नहीं जुड़ पाए केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा निकालकर भी राहुल गांधी भारत से जुड़ नहीं सके। पीएम नरेंद्र मोदी से सभी प्यार करते हैं। इसलिए वह लगातार तीसरी बार लोगों ने उन पर विश्वास दिखाया है। चीन के ब्रांड एंबेसडर है राहुल गांधी- वीडी शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी चीन के ब्रांड एंबेसडर और दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाते हैं। सबसे बड़ी बात तो आज के समय में हमारा सौभाग्य है कि दुनिया हमसे, हमारे नेतृत्व से अपेक्षा कर रही है। दुनिया को भारत से विश्व शांति उम्मीद है। इस समय भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रूस और यूक्रेन युद्ध में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दुनिया के बाकी देशों के लोग शांति की अपील कर रहे हैं। ऐसे समय में भारत के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विदेश में जाकर भारत को बदनाम करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्व तो है ही साथ ही यह भारत का भी अपमान है। भारत को बदनाम करने कोशिश उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी पहली बार जब भी विदेश जाते हैं तो किसी न किसी रूप में भारत को बदनाम करने का कोशिश करते हैं। यह कांग्रेस के खून में है, गांधी परिवार के खून में भारत के खिलाफ जो जींस है वह जागृत हो जाते हैं। जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं भारत को बदनाम करते हैं। चीन की हमेशा तारीफ करते हैं। इससे लगता है कि चीन के ब्रांड एंबेसडर राहुल गांधी ही हैं। जैसे पाकिस्तान के ब्रांड एंबेसडर के रूप में दिग्विजय सिंह भूमिका निभाते हैं। राहुल गांधी ने टेक्सास में क्या कहा ? इन दिनों राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने आरएसएस की जो आलोचना की है, उसपर बवाल हुआ है। राहुल गांधी ने कहा, '' आरएसएस भारत को केवल एक विचार की तरह देखता है। संघ की विचारधारा संकुचित और एकपक्षीय है.'' उन्होंने कहा कि भारत बहुत सारे विचारों से मिलकर बना है. यहां हर एक को सपने देखने की इजाजत मिलनी चाहिए. ये देखे बगैर कि वो किस धर्म का है किस रंग का है.
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HNtlaeg
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HNtlaeg
via IFTTT
Comments
Post a Comment