मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
एसडीएम के साथ महिलाओं ने की झूमा झटकी:जाति प्रमाण पत्र को लेकर समाज के लोग धरने पर बैठे थे, SDOP बोले- आरोपियों पर होगा एक्शन
जिले की भांडेर तहसील में एसडीएम नीरज शर्मा के साथ झूमा झटकी का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव कराया और आंदोलनकारियों को शांत किया। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। घटना का वीडियो मंगलवार देर शाम सामने आया है। भांडेर एसडीओपी का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जा जाएगी। जानकारी के मुताबिक, भांडेर में तहसील के सामने धरने पर बैठे प्रजापति समाज द्वारा उत्पात का मामला सामने आया है। समाज जाति प्रमाण पत्र को लेकर करीब 10 दिन से बिना परमिशन के धरने पर बैठे थे। पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा उन्हें लगातार धरना बंद करने की चेतावनी दे रहा था। इस दौरान लोग बिना परमिशन के अवैध कनेक्शन लिए थे। आज (मंगलवार) देर शाम पुलिस और प्रशासन आंदोलनकारियों को समझाने ने पहुंचा। तो इस दौरान दोनो में झड़प हो गई। आंदोलन कारियो में इस दौरान भांडेर एसडीएम नीरज शर्मा से झूमा झटकी कर दी। मौके पर पहुंचे भांडेर एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव ने बीच बचाव कराया। इस दौरान बिजली कंपनी के अधिकारियों अवैध बिजली कनेक्शन को काटा और टेंट वाला अपना टेंट लेकर चला गया। एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपियों चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/igNnWqv
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/igNnWqv
via IFTTT
Comments
Post a Comment