मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रीवा में रविवार रात तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। हादसा मानस भवन के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक बोलेरो गाड़ी शिल्पी प्लाजा से कॉलेज चौराहे की तरफ जा रही थी। जो स्कूटी सवार युवक को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टक्कर के बाद बोलेरो सड़क पर ही पलट गई। हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बोलेरो के बीच सड़क पलटने से आवागमन प्रभावित हो गया। बताया गया कि बोलेरो गाड़ी में आधा दर्जन लोग सवार थे। ड्राइवर काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। बोलेरो के पलटने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक-एक कर के 6 युवक खुद ही बाहर निकल आए। वहीं, काफी मशक्कत के बाद पलटे हुए वाहन को सीधा कर थाने में खड़ा करवाया गया। अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। बोलेरो वाहन और सवार युवकों से पूछताछ कर रहे हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DOLHK5o
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DOLHK5o
via IFTTT
Comments
Post a Comment