मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रेप का आरोपी गिरफ्तार, धमकाया था- पति को मार देगा:अपना हाथ और गला काटने का कहकर धमकाता था, करता रहा शोषण
ग्वालियर के मुरार थाने की पुलिस ने महिला से रेप और इसके बाद ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित के भाई के साथ आरोपी कंस्ट्रक्शन का काम करता था। 31 साल की महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था कि वह मूलतः भिंड की रहने वाली है। शहर में पति के साथ रहती है। आरोपी बहादुर जाटव काफी समय से उसे बदनाम करने की धमकी देकर डरा रहा था। 24 मई 2023 की सुबह चार बजे वह घर में अकेली थी। आरोपी कमरे में घुस आया। पति को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे बदनाम करने की धमकी देकर शोषण करने लगा। पीड़ित ने बताया कि जब वह विरोध करती, तो आरोपी खुद का हाथ और गला काटने की धमकी देता था। उसे फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर शोषण कर रहा था। अब जब वह परेशान हो गई, तो आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया। पूछताछ की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PCJs3bL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PCJs3bL
via IFTTT
Comments
Post a Comment