मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
संसद के शीतकालीन सत्र में होशंगाबाद-नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने छिंदवाड़ा-करेली-सागर रेल लाइन की मांग दोहराई है। गुरुवार को उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बताया कि पहाड़ी क्षेत्र को बाइपास कर नया डीपीआर तैयार किया जा रहा है। 279.37 किमी लंबी यह परियोजना 4805 करोड़ रुपए की लागत से पूरी होगी और 15-20 लाख लोगों को फायदा होगा। यह रेल लाइन उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ेगी और नागपुर की दूरी 12 घंटे से घटकर 3 घंटे रह जाएगी। 2017 में सर्वे पूरा हो चुका है, जिसमें 28 स्टेशन प्रस्तावित हैं। रेल मार्ग से दिल्ली और चेन्नई की दूरी भी कम होगी। बजट आवंटन के बाद यह परियोजना मध्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/g6w4VPE
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/g6w4VPE
via IFTTT
Comments
Post a Comment