मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
'गमक' गजल गायक चंदन दास ने बांधा समां:इस तरह मोहब्ब्त की शुरुआत कीजिए, इक बार अकेले में मुलाकात कीजिए... पर झूम उठे श्रोता
ग्वालियर में तानसेन समारोह से पहले पूर्वरंग गमक कार्यक्रम में गजल गायक चंदन दास ने अपनी गायकी के जादू से समां बांध दिया। जब उन्होंने गजल 'इस तरह मोहब्ब्त की शुरुआत कीजिए, इक बार अकेले में मुलाकात कीजिए...' गाई तो यह उनके गायकी का हुनर ही था कि इस सर्द रात में लोग उनको सुनने के लिए बैठे नजर आए। चंदन दास ने अपनी मखमली आवाज में कलाम पेश कर गान मनीषी तानसेन की देहरी पर मोहब्बत के रंग भर दिए। उनकी जादुई जुबान में पगे रसों में डूबकर झर रही गजलों से ऐसा वातावरण बना कि सर्दी जाती रही। शनिवार को ग्वालियर में तानसेन संगीत समारोह की पूर्व संध्या पर हजीरा चौराहे के समीप इंटक मैदान पर मंगलाचरण स्वरूप सजी पूर्वरंग गमक सभा में चंदन दास ने एक से बढ़कर एक गजलें पेश कीं। उच्च न्यायालय (खंडपीठ ग्वालियर) के न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया और संभाग आयुक्त मनोज खत्री सहित बड़ी संख्या में लोग इस सुरमयी शाम के साक्षी बने। मोहब्बत की गजल से की गायकी की शुरुआत चंदन दास ने अपने गायन का आगाज 'इस तरह मोहब्ब्त की शुरुआत कीजिए, इक बार अकेले में मुलाकात कीजिए...' गजल सुनाकर किया। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने जब बशीर बद्र का कलाम 'कभी तो आसमां से चांद उतरे, जाम हो जाए, तुम्हारे नाम की एक खूबसूरत शाम हो जाए... पेश किया। 'इधर जिंदगी का जनाजा उठेगा, उधर जिंदगी उनकी दुल्हन बनेगी... सुनकर लोग विरह रस में डूब गए। पिया नहीं जब गांव में, आग लगे सब गांव में... गाया तो झूम उठे लोग चंदन दास ने 'पिया नहीं जब गांव में, आग लगे सब गांव में...” गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद उन्होंने लोगों की फरमाइश पर अपनी चर्चित गजल 'न जी भर के देखा, न कुछ बात की, बड़ी आरजू थी मुलाकात की...' पेश कर माहौल में गायकी की खुशबू बिखेर दी। इसी सिलसिले में उन्होंने प्रसिद्ध गजल 'खुशबू की तरह आया वो तेज हवाओं में...' सुनाई तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया। चंदन दास की गजल गायकी में डूबे श्रोता सर्द मौसम में चंदन दास ने गज़ल की ऐसी महफिल सजाई कि लोग झूमने को मजबूर हो गए। गज़ल की यह महफिल काफी लम्बी चली और चंदन दास ने अपनी रूहानी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि लोग उसे शायद ही भुला पायेंगे। उनके गज़ल गायन में तबले पर अरशद खाँ, वायोलिन पर अलीम खाँ, कीबोर्ड पर सुधीर सिन्हा व गिटार पर रतन प्रसन्ना ने नफासत भरी संगत की। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी अशोक आनंद ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर पूर्वरंग “गमक” की सभा का शुभारंभ किया। साथ ही चंदन दास सहित सभी संगत कलाकारों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्कृति संचालक एनपी नामदेव, अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिकरवार, एसडीएम अतुल सिंह, संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन एवं डॉ. केशव पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में संगीत रसिक मौजूद थे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JTrtkKF
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JTrtkKF
via IFTTT
Comments
Post a Comment