मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मैहर में कॉम्बिंग गश्त पर निकले एसपी:बस स्टैंड पर ड्राइवरों और कंडक्टरों से पूछताछ की, दस्तावेज भी चेक किए
मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल सोमवार रात कॉम्बिंग गश्त पर निकले। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड पर ड्राइवरों और क्लीनर से बात किए और बसों के दस्तावेज चेक किए। इसमें कमी पाए जाने पर उन्हें समझाइश दी। सायरन बजाती एक के बाद एक गाड़ी जब रात 9 बजे देवी जी रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में पहुंची तो अफरा तफरी मच गई। सर्द रात में बसों में सो रहे ड्राइवर-क्लीनर सकते में आ गए। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि हुआ क्या है? पुलिस के वाहन रुकते ही बसों से ड्राइवर क्लीनर बाहर आए तो एसपी और पुलिस बल देख हड़बड़ा गए। एसपी ने एक के बाद एक सभी ड्राइवरों से उनके बस परिचालन के संबंध में जानकारी ली। मसलन- बस किस रूट पर चलती है? टाइमिंग क्या है? परमिट कहां से कहां तक का है? इतना ही नहीं कुछ बसों के दस्तावेज भी देखे। दस्तावेज में कमी पाए जाने पर ड्राइवरों और क्लीनरों को समझाइश दी। इस दौरान एडिशनल एसपी, सीएसपी राजीव पाठक, टीआई अनिमेष द्विवेदी के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BJu7N0A
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BJu7N0A
via IFTTT
Comments
Post a Comment