मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रघुवंशी समाज ने यथार्थ को दी श्रद्धांजलि:न्याय दिलाने की शपथ ली; सीनियर की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड किया था
भोपाल की शूटिंग अकादमी में सीनियर की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने वाले यथार्थ रघुवंशी को सोमवार को रघुवंशी समाज ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में जिले सहित आसपास के जिलों के समाज के लोग पहुंचे। सभी ने रघुवंशी को नम आंखों से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही यथार्थ को न्याय दिलाने के लिए लोगों ने शपथ ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि यथार्थ को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले सीनियरों पर कार्यवाही नहीं होगी तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। इसके लिए हमे भले ही किसी भी हद तक जाना पड़े। बता दें कि 1 दिसंबर को यथार्थ ने अपने आप को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। 17 साल के खिलाड़ी ने दोस्त को एक सुसाइड नोट मोबाइल फोन पर भेजा था। जिसमें उनसे 5 लोगों ने नाम लिखे थे, जिन्हें मौत का जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही घर वालों को घटना से पहले बताया था कि उसके सीनियर्स उसपर 40 हजार रुपए चोरी करने का झूठा इल्जाम लगा रहे है और उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zxdEw6A
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zxdEw6A
via IFTTT
Comments
Post a Comment