मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नरसिंहपुर में जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए रायशुमारी:महिला जिलाध्यक्ष पद के लिए चौधरी शिरोमणि और वीना ओसवाल के नाम पर चर्चा
नरसिंहपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को रायशुमारी हुई। यह प्रक्रिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी और भोपाल सांसद आलोक शर्मा तथा जिला पर्यवेक्षक अम्बाराम कराड़ा की उपस्थिति में हुई। रायशुमारी में जिले के 70 से अधिक वोटरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वर्तमान जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों से राय लेकर तीन नामों का पैनल तैयार किया। इस पैनल को प्रदेश नेतृत्व को प्रेषित किया गया है, जो अंतिम निर्णय लेगा। जिला अध्यक्ष पद के लिए महिला नेतृत्व को लेकर भी चर्चाएं तेज रहीं। महिला जिलाध्यक्ष पद के लिए चौधरी शिरोमणि और वीना ओसवाल के नाम प्रमुखता से सामने आए। दोनों ही नाम पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, रायशुमारी में चुने गए तीन नामों पर प्रदेश नेतृत्व विचार करेगा और अगले कुछ ही दिनों में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FQbtpIL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FQbtpIL
via IFTTT
Comments
Post a Comment