मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
तारा सदन स्कूल से गांधी पार्क तक अतिक्रमण हटाया गया:यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई; कुछ के सामान जब्त किए
शहर में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोमवार को यातायात थाना प्रभारी स्नेहा ठाकुर और सूबेदार अजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान शहर की विदिशा रोड स्थित तारा सदन स्कूल के पास से शुरू होकर गांधी पार्क तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। दुकानदारों ने सड़क पर रखा सामान, यातायात प्रभावित कार्रवाई के दौरान पुलिस को कई दुकानदार ऐसे मिले, जिनका सामान सड़क और गलियों में रखा हुआ था। जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो रही थी और यातायात में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी। कई बार जाम की स्थिति भी बन रही थी। यातायात पुलिस ने कुछ दुकानदारों के सामान को अपने वाहन में रख लिया। वहीं, कुछ दुकानदारों ने पुलिस के आते ही अपना सामान अंदर कर लिया। पुलिस ने जो सामान जब्त किया, उसे थाने भेज दिया और स्थाई अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि यदि उन्होंने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाद में जिन दुकानदारों का सामान जब्त किया गया था, वे थाने पहुंचे और उन पर चालानी कार्रवाई करते हुए उनका सामान वापस कर दिया गया। आगे भी जारी रहेगा अभियान यातायात थाना प्रभारी स्नेहा ठाकुर ने इस अभियान को निरंतर जारी रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि शहर में जहां भी अतिक्रमण होगा, वहां से उसे हटवाया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QB4kgLh
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QB4kgLh
via IFTTT
Comments
Post a Comment