मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मप्र हाई कोर्ट ने पुलिस के रिटायर कर्मचारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए मप्र शासन का आवेदन खारिज कर दिया। कर्मचारी ने याचिका में प्रदेश के मुख्य सचिव सहित अन्य आला अधिकारियों को पक्षकार बनाया। मध्य प्रदेश शासन की की ओर से आवेदन दिया गया कि मुख्य सचिव ने इस मामले में कोई आदेश पारित नहीं किया गया। उन्हें प्रकरण में अनावश्यक पक्षकार बनाया गया है। हाई कोर्ट ने आवेदन को खारिज करते हुए कहा- मुख्य सचिव प्रदेश की नौकरशाही के मुखिया होते हैं। उनके अधीनस्थ अधिकारी कैसा काम कर रहे हैं, ये उन्हें मालूम होना चाहिए। ऐसे में राज्य सरकार को मुख्य सचिव के माध्यम से पक्षकार बनाकर ठीक किया गया है। दरअसल, याचिका के माध्यम से महावीर सिंह भदौरिया ने ग्रेच्युटी, रिटायरल ड्यूज सहित अन्य लाभ देने की मांग की है। वे 30 नवंबर 2011 को रिटायर हुए थे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2EHyamu
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2EHyamu
via IFTTT
Comments
Post a Comment