मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
युवक ने फांसी लगाई, इलाज के दौरान तोड़ा दम:दो दिन तक किया जिंदगी के लिए संघर्ष; परिजन बोले- किसी बात पर परेशान था
ग्वालियर में फांसी के फंदे पर लटकने से घायल हुए युवक ने रविवार रात दम तोड़ दिया। घटना मुरार के सीपी कॉलोनी में दो दिन पहले की है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया है, पुलिस पता लगा रही है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीपी कॉलोनी में नाग देवता मंदिर के पीछे रहने वाला अरविंद (30) पुत्र रामकिशोर शर्मा मूल रूप से ग्राम मरसेनी खुर्द अतरेटा (दतिया) का निवासी था। यहां पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। दो दिन पहले वह बाहर से लौटा और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे, तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। नब्ज चल रही थी, ऐसे में परिजन उसे पहले न्यूरोलॉजी और फिर एक निजी अस्पताल ले गए। किसी को नहीं होने दिया एहसास फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। अभी मृतक परिजन गमगीन होने के चलते उनसे आत्महत्या के कारणों के बारे में पूछताछ नहीं हो सकी है। परिजन से इतना पता लगा है कि वह किसी बात को लेकर परेशान था। इसका उसने किसी को एहसास नहीं होने दिया। मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lJ2ayr9
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lJ2ayr9
via IFTTT
Comments
Post a Comment