मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
दमोह में सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस का एक्शन:नरसिंहगढ़ से तीन आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार से ज्यादा रुपए और सट्टा पर्ची जब्त
दमोह जिले में जुआ और सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार मुखबिर की सूचना पर नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों से 10,345 रुपए नकद और सट्टा पर्चियां बरामद की गईं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 22 वर्षीय नीलश राजपूत (पिता नबाव सिंह राजपूत), 31 वर्षीय अमित जैन (पिता खुशालचंद जैन) और 34 वर्षीय नरेन्द्र अहिरवार (पिता रामभरोसे) शामिल हैं। सभी आरोपी नरसिंहगढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं और मामले की आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की पुलिस की निरंतर कोशिशों का हिस्सा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1Aic3Lj
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1Aic3Lj
via IFTTT
Comments
Post a Comment