मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
शिवपुरी के पिछोर में दो बाइक की टक्कर:दो युवकों की मौत; 15 मिनट में पहुंची एंबुलेंस, हॉस्पिटल जाते समय दम तोड़ा
शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र के बाचनौर चौराहा के पास सोमवार रात 8 बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दो अलग-अलग बाइक सवारों की मौत हुई है। पिछोर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक टक्कर पिछोर के बाचनौर चौराहा के पेट्रोल पंप के सामने हुई। राहगीरों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। 15 मिनट के अंदर 108 एम्बुलेंस का पायलट गोर लाल और एएमटी वितेश यादव मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संजीव किलो पिता गनेशी लाल कोली (22) और दूसरी बाइक सवार सालिग राम बंशकार पित सुन्दर लाल बंशकार के रूप में हुई है। पिछोर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/i2wIJmF
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/i2wIJmF
via IFTTT
Comments
Post a Comment