मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मंदसौर में 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी:नर्सरी से 8वीं तक की क्लासेस नहीं लगेंगी, डीईओ ने जारी किया आदेश
मंदसौर जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 16 और 17 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी लोकेंद्र डाबी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले में तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुंचने और मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह अवकाश घोषित किया गया है। स्कूल अब शनिवार से नियमित समय पर संचालित होंगे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vQhiaC7
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vQhiaC7
via IFTTT
Comments
Post a Comment