मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
'जिंदगी से परेशान हूं' मैसेज भेजकर खा ली 30 गोलियां:भोपाल में पुलिस ने होटल की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला
भोपाल के मिसरोद इलाके में स्थित जलसा होटल में एक व्यक्ति ने सुसाइड का प्रयास किया है। उसने 30 गोलियां खाकर परिजनों को सुसाइड नोट भेज दिया। कहा कि जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। परिजनों ने मिसरोद पुलिस को सूचना दी तो उसका रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे की है। सूचना मिली के जलसा होटल में युवक आशीष राजपूत (52) ने खुदकुशी करने की नीयत से 30 गोलियां खा ली हैं। तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। देखा होटल का दरवाजा अंदर से बंद था। एक जवान खिड़की से कमरे के दाखिल हुआ और गेट खोलकर तत्काल उसे नोवल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के रिश्तेदार हैं। मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं, कोई जिम्मेदार नहीं मिसरोद पुलिस के मुताबिक- आशीष सिंह राजपूत विद्यानगर बागसेवनिया में रहते हैं। शुक्रवार शाम को वह घर से निकल गया। कुछ देर बाद वह नर्मदापुरम रोड स्थित होटल जलसा के रूम नंबर 302 में पहुंचा। जहां से एक सुसाइड नोट घरवालों के मोबाइल नंबर पर भेजा। इसमें उन्होंने खुदकुशी की बात करते हुए लिखा कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड करने जा रहा हूं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए पुलिसकर्मी सुसाइड नोट पढ़ने के बाद परिजन घबरा गए। इसके बाद मिसरोद थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया को कॉल किया। थाना प्रभारी ने तुरंत एक टीम होटल जलसा भेज दी। पुलिसकर्मियों ने कमरे की खिड़की तोड़ी और अंदर दाखिल हुए। देखा कि वह करीब 30 टेबलेट खा चुका था। तबीयत बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत उठाया और पास स्थित नोबेल अस्पताल ले गए। जहां इलाज जारी है। थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि आशीष किस कारण से सुसाइड करने वाले थे इसका खुलासा नहीं हुआ है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/d4ZqmGQ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/d4ZqmGQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment