मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह 8 साल बाद भगवानपुरा पहुंचे:कहा- जीतू पटवारी से अच्छा समन्वय; यूनियन कार्बाइड और सौरभ शर्मा केस पर उठाए सवाल
पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शनिवार रात को खरगोन के भगवानपुरा क्षेत्र में पहुंचे। वे स्थानीय कांग्रेस विधायक केदार डाबर के निमंत्रण पर गांव सांगवी में आयोजित इंदल कार्यक्रम में शामिल हुए। यह उनका इस क्षेत्र में 8 वर्षों बाद आगमन था। जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ समन्वय को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पटवारी के साथ अच्छा तालमेल है। दिग्विजय सिंह बोले- सीएम को अरुण यादव के सवालों के जवाब देने चाहिए भोपाल के सौरभ शर्मा मामले पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि एक सिपाही के यहां करोड़ों की संपत्ति मिलना संदेहास्पद है, जिसकी जांच में तीन राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां लगी हुई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अरुण यादव द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने की मांग की। यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को भोपाल से पीथमपुर ले जाने के निर्णय पर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की। उनका कहना था कि इस तरह के महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लिए जाने चाहिए। राज्यसभा सांसद- दिल्ली में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ रही है दिल्ली विधानसभा चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत विचारधारा के साथ चुनाव लड़ रही है और राहुल गांधी के बयानों का जनता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। प्रयागराज कुंभ में राहुल-प्रियंका की संभावित यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत आस्था का विषय है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3kNPTRU
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3kNPTRU
via IFTTT
Comments
Post a Comment