मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर में थार की छत पर बैठे स्टूडेंट्स का वीडियो:फेयरवेल पार्टी से लौटते वक्त अचानक आया गड्ढा और धड़ाम से गिरे तीनों
इंदौर के स्टूडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ स्टूडेंट महिंद्रा की थार कार की छत पर बैठ कर जा रहे हैं और उसी दौरान चलती जीप से धड़ाम से नीचे गिर गए। हालांकि, इस दौरान किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कार के नंबर को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना इंदौर की है। बताया जा रहा है कि 12वीं क्लास की फेयरवेल पार्टी थी। कुछ स्टूडेंट्स हुड़दंग करते हुए थार की छत पर बैठे फेयरवेल पार्टी करके लौट रहे थे। उसी दौरान एक गड्ढा आ गया। जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तीनों धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं। उनके पीछे भी कई गाड़ियां चल रही है। गनीमत रही कि कोई भी स्टूडेंट उस जीप के नीचे नहीं आया है। थार के पहिए के नीचे आते-आते बचे पैर जैसे ही तीनों स्टूडेंट थार से गिरे वैसे ही थार चला रहे बच्चे ने ब्रेक लगा दिया, अगर वह समय पर ब्रेक नहीं लगता तो तीनों स्टूडेंट थार के पहले पहिए के नीचे आकर कुचल जाते। स्टूडेंट जिस थार से गिरे उसका नंबर MP09-DQ4214 है। ट्रैफिक पुलिस नंबर के आधार पर पड़ताल करने में जुटी हुई है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे गाड़ी नंबर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। छात्रों की जानकारी निकालकर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TL8QqDX
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TL8QqDX
via IFTTT
Comments
Post a Comment