उमा भारती बोलीं-सौरभ शर्मा तो केंचुआ,अभी अजगर बाहर नहीं आया:कहा-सीएम बनते ही रेवेन्यू पीएस ने आरटीओ चेकपोस्ट गड़बड़ी के बारे में बताया था Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

उमा भारती बोलीं-सौरभ शर्मा तो केंचुआ,अभी अजगर बाहर नहीं आया:कहा-सीएम बनते ही रेवेन्यू पीएस ने आरटीओ चेकपोस्ट गड़बड़ी के बारे में बताया था

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से मिली करोड़ों रुपए की नगदी, सोना, चांदी के मामले में तीन बड़ी एजेंसियां जांच कर रहीं हैं। इस मामले में अब पूर्व सीएम उमा भारती ने भी बड़ा बयान दिया है। उमा भारती ने अपने आवास पर केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना शुरू होने और धार्मिक नगरों में शराबबंदी के फैसले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताने के लिए गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उमा ने कहा, मोहन यादव ने 17 शहरों में शराबबंदी का निर्णय किया है। मोहन जी, शिवराज जी और वीडी शर्मा ये तीनों निजी जीवन में बहुत साफ सुथरा जीवन जीने वाले व्यक्ति हैं। उसी का यह परिणाम है। ये उनकी पॉलिसी में भी दिखता है। इसके लिए मोहन जी का अभिनंदन होना चाहिए। मेरी इच्छा तो ये है कि पूर्ण शराबबंदी होना चाहिए। इस दौरान उमा भारती से पूछा गया कि परिवहन चेकपोस्ट में जो घोटाला सामने आया उसके लिए आप किसे जिम्मेदार मानती हैं। इसके जवाब में उमा भारती ने कहा- 2003 में मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरे सामने ये बात आ गई थी। उस समय मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी जी से बात की। मैंने पूछा कि भाई इसको कैसे करना है। मैं चाहती हूं कि हम यहां से पूरा रेवेन्यु वसूल कर सकें। हमारी उस समय की जो प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने ही मुझे ये सुझाव दिया था कि शराब का रेवेन्यु अगर 1500 करोड़ है तो हम 3 हजार करोड़ की व्यवस्था कर लें। तो उन्होंने मुझसे कहा कि शराब नीति में परिवर्तन करके लॉटरी व्यवस्था कर दीजिए। तेंदूपत्ता नीति का सुझाव दिया और सबसे पहला सुझाव चेकपोस्ट का दिया। तभी उन्होंने मुझसे कहा कि इसमें बहुत बड़ी गड़बड़ है। हम शॉर्ट नोटिस टेंडर प्रक्रिया में आ ही रहे थे। कि जो लोग गुजरात में ये काम कर रहे हैं जो एक्सपर्टाइज लिए हुए हैं उन्हीं की टीम से सलाह लेकर हम ये काम कर लेंगे। मैं इतने में चली गई। उसके बाद चूहे का बिल गहराता गया। और आज गहराइयों में से सौरभ शर्मा अकेला केंचुआ निकला अभी अजगर तो निकला ही नहीं हैं। उमा ने सुनाई नदी जोड़ो परियोजना की शुरुआत से शिलान्यास तक की कहानी उमा भारती ने कहा- नदी जोड़ो का सपना अटल जी ने देखा था। उस सपने की कहानी ये थी कि भारत में बाढ और सुखाड़ की दो समस्याएं एक साथ थीं। कहीं बाढ़ है तो कहीं सूखा है दोनों का ये निदान था कि बाढ़ का जो अतिरिक्त पानी है उसे सूखे क्षेत्र में कैसे उपयोग हो। अटल जी ने एक कमेटी बनाई उसके अध्यक्ष सुरेश प्रभु बनाए गए। सुरेश जी को सबसे पहले बुलाने वाला राज्य मप्र था। फरवरी 2004 में सुरेश जी आए। हमने उनसे कहा कि हमारी उप्र और मप्र की बहुत पुरानी केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना थी। हमने कहा कि हम केन-बेतवा को मिलाकर देश का पहला रिवर लिंक बना सकते हैं। इस पर उन्होंने काम शुरू किया। इस परियोजना के अलावा उन्होंने 30 और नदी जोड़ो परियोजनाओं पर काम शुरू किया। फिर हमारी सरकार मई 2004 में चली गई। उसके बाद सुरेश प्रभु की रिपोर्ट 2004 से 2014 तक धूल खाती रही। वाटर रिसोर्स मिनिस्ट्री में सब्मिट हो गई और मंत्रालय में सुरेश प्रभु की रिपोर्ट पड़ी रही। 2014 में जब फिर से हमारी सरकार बनी तो केन-बेतवा परियोजना की बात हुई। सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर हो गया था कि इन योजनाओं में कोई बाधा ना आए इसके लिए कोर्ट साथ देगा। सभी 30 प्रस्तावित परियोजनाएं शुरू करिए। इसके लिए सबसे पहले केन-बेतवा पूरी करिए। क्योंकि उसमें अधिकतर काम हो चुका है। मेरे जाने के बाद मुलायम सिंह से जो बात हुई थी उस दौरान बाबूलाल गौर और मुलायम सिंह का एमओयू हो चुका था। जब इसकी फाइनल स्थिति में आए तो प्रधानमंत्री जी ने मुझे 2017 में उत्तर प्रदेश के चुनाव के तुरंत बाद कहा था कि उमा बेन हम केन-बेतवा को शुरू करेंगे। मेरी बहुत इच्छा है कि भारत के सबसे तीन सूखाग्रस्त इलाकों में एक बुंदेलखंड के लिए आप जितनी जल्दी हो सके केन-बेतवा को प्रारंभ करवा दो। इसमें मध्य प्रदेश की सरकार की कुछ आपत्तियां थी और वह आपत्ति बहुत नाजायज नहीं थी। लेकिन वह दरकिनार भी की जा सकती थी। जैसे उनके यूपी के साथ पानी के कुछ और समझौते थे जो शॉर्ट-आउट नहीं हुए थे। उनका कहना था कि जब तक वे न सुलझ जाएं चूंकि इसमें उजड़ने वाला पूरा क्षेत्र मध्य प्रदेश का आ रहा था। इसलिए उन्होंने कहा था कि पहले इन्हें सुलझा लीजिए। वहां स्थिति बहुत अजीब हो जाती थी मुख्यमंत्री जी राजी हो जाते थे लेकिन अधिकारी उनको भड़का देते थे। 2017 में ही यह परियोजना शुरू हो जानी थी। थोड़ी तकनीकी प्रक्रियाएं थीं। अंत में वह योजना अटकी सो अटकी रह गई। अब दिसंबर 2024 में इस योजना का टेकऑफ हुआ। ये दुनिया की पहली योजना है रिवर लिंकिंग की। जो भी अन्य परियोजनाएं हुईं वो एक खास सीमित क्षेत्र में हुई। कनाड़ा वगैरह में हुई हैं। लेकिन ये पहली इतनी बड़ी परियोजना है जो तीसरी नदी का निर्माण करेगी। बेतवा में मिलने के लिए केन चलेगी तो रास्ते में तीसरी नदी बनेगी। नदी जोड़ो परियोजना धारा 370 जैसी उमा भारती ने कहा- इसकी कैड योजना यानि कमांड एरिया डेवलपमेंट की बहुत अच्छी परियोजना हमने बनाई है। इसमें गोपालन, फलों, सब्जियों का बहुत बड़ा काम होगा। उस हिसाब ये यह योजना इस एरिया को स्विट्जरलैंड से बड़ी जीडीपी में बदल देगी। मैं इस योजना की तुलना धारा 370 से करती हूं क्योंकि, धारा 370 संविधान की अस्थाई धारा थी। अमित शाह ने धारा 370 हटाकर हिम्मत दिखाई। ऐसी ही हिम्मत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिखाई है। अगर यह 30 योजनाएं पूरी हो गई। 35 मिलियन हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। तो भारत की 100% जमीन सिंचित हो जाएगी और 34000 मेगावाट बिजली पैदा होगी। जिससे हम पूरी दुनिया को बिजली बेच सकेंगे। जिस अफसर ने इस प्रोजेक्ट का विरोध किया वो सीएम के घर में मिला उमा भारती ने कहा इस योजना के लिए मैं और पीएमओ बेचैन थे। कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे, नितिन गड़करी जल संसाधन मंत्री थे। तब भी मुझे पीएमओ ने कहा कि आप जाइए और बात कीजिए। मैंने कहा मुझे पीएमओ ऑथोराइज करे। फिर पीएमओ के एक अधिकारी का फोन आया। जिन्हें हम ये मानते हैं कि प्रधानमंत्री ने ही कहा होगा। मैं कमलनाथ जी से मिलने गई। मैं वहां एक अधिकारी को देखकर निराश हो गई कि ये पहले भी इस परियोजना का विरोध कर रहा था। और वो वहां भी मौजूद था। अब ये 44 हजार करोड़ की योजना हो गई। क्योंकि इसमें बीना कॉम्प्लेक्स वगैरह जुड़ गए हैं। पहले ये नहीं थे। लेकिन 2017 से 2024 तक का जो समय निकला है उसमें बजट दोगुना से डेढ़ गुना तो हो ही गया। जरा सी भूल से हजारों करोड़ का भार देश के ऊपर आ जाता है। इसलिए मैं मोहन यादव का बहुत अभिनंदन उसी दिन करना चाहती थी। मैं किसी प्रोटोकॉल में नहीं, शायद भूमिपूजन में निमंत्रण भी ना मिले उमा ने कहा- मैं जब उस परियोजना के लिए लोगों से बात करने उधर गई थी तो एक सभा में मैंने कहा था कि तुम लोग इस बात का बुरा न मानना। हो सकता है इसके शिलान्यास में मुझे निमंत्रण भी न मिले। क्योंकि, मैं सांसद भी नहीं हूं, मैं मंत्री भी नहीं हूं। मैं किसी प्रोटोकॉल में ही नहीं आती हूं। मुझे उसकी जरूरत नहीं हैं। मुझे तो इस बात की खुशी है कि केन-बेतवा आ सकी। ये मेरे लिए सबसे बड़ा इनाम है और वो बाकी नदी जोड़ो परियोजनाओं के लिए उदाहरण बनी। एक सिपाही के पास 1200 करोड़ सामने आया उमा ने कहा- अकेले एक सिपाही के घोटाले में हजार-1200 करोड़ का मामला सामने आ गया है। इसका मतलब है अकेले चेक पोस्ट की इनकम से ही जो पूर्ण शराब बंदी का रेवेन्यू है वह कलेक्ट हो सकता है। इसमें भी मोहन यादव के साहस की सराहना करूंगी कि उन्होंने चेक पोस्ट के घोटाले के खुलने के बाद उन्होंने इसमें कोई कोताही नहीं बरती। सरकार इसकी जांच की तह में पूरी तरह से जा रही है। इसके साथ ही यह परत खुलती जा रही है मतलब मैंने जो बात कही थी कि अकेले इसके रेवेन्यु कलेक्शन से शराब के रेवेन्यु की भरपाई की जा सकती है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/k0EWOYV
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...