मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भिंड के देहात थाना क्षेत्र के उदोतपुरा गांव के पास गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर से ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार समेत आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुरलीपुरा स्थित बांकेबिहारी ईंट भट्टा पर काम करने वाले मजदूर शाम को बाजार से घर का सामान खरीदने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर भट्टे पर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वे उदोतपुरा गांव के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार 55 वर्षीय होमत पिता नाथूराम जाटव घायल हो गए। इस टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली पलट गई। आठ लोग घायल हो गए इस हादसे में बाइक सवार होमत के अलावा ट्राली में सवार अन्य मजदूरों में 25 वर्षीय साजिद पिता साधु मंसूरी, 20 वर्षीय तस्मील खान, 23 वर्षीय सादिक खान, 35 वर्षीय सर्फुद्दीन खान, 20 वर्षीय वीर मोहम्मद, 28 वर्षीय पहलवान और 28 वर्षीय भारतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल मजदूर सुजानपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी थे। हालांकि, ट्राली में सवार कुछ अन्य लोग भी थे, लेकिन उन्हें हल्की चोटें आईं। जिनकी वजह से वे अस्पताल नहीं पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hTVHDx7
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hTVHDx7
via IFTTT
Comments
Post a Comment