मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल में तेज रफ्तार बस ने बुजुर्ग महिला को रौंदा:ऐशबाग इलाके में प्रभात पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
ऐशबाग इलाके में गुरुवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पैगवार ट्रैवल्स की बस ने लापरवाही से मोड़ पर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। घायल महिला तड़पती रही, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंची। अंततः पुलिस जवान और एक ऑटो चालक की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान उनके बैग में मिले पेन कार्ड के आधार पर सोमवती मिश्रा (65) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वे कुंभ में गए हुए हैं। पुलिस अब उनके आने का इंतजार कर रही है। हादसे के बाद अफरा-तफरी, लोगों ने उठाए सवाल रात करीब 8 बजे ऐशबाग के प्रभात पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और चालक ने लापरवाही से टर्न लिया, जिससे बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं आई। मजबूरन घायल को ऑटो से अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में बड़े वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे सड़क हादसे आम हो गए हैं। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YkQ9tnL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YkQ9tnL
via IFTTT
Comments
Post a Comment