मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बैतूल| टीबी मुक्त बैतूल अभियान के तहत लक्ष्य गत हस्तक्षेप परियोजना बैतूल द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीबी, शुगर और एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों पर जागरूक किया। शिविर लगाकर जांच की जा रही है। जिला क्षय अधिकारी डॉ. आनंद मालवीय ने कहा कि यदि किसी को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी आ रही हो, तो उसे तुरंत अपनी बलगम की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार टीबी मरीजों को पोषण आहार के लिए 500 रुपए प्रतिमाह भी प्रदान कर रही है। उन्होंने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की। इस मौके पर निर्देश मदरेले ने कहा कि टीबी को नजरअंदाज करना जीवन में मुसीबत को बुलाने जैसा है, इसलिए इसे हल्के में न लें और समय पर इलाज कराएं। कार्यक्रम में ओआरडब्ल्यू भाग्यश्री तालमपुरिया ने कहा कि टीबी मुक्त बैतूल बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस स्वास्थ्य शिविर में वैभव मालवीय, काउंसलर वर्षा खातरकर, ओआरडब्ल्यू भाग्यश्री तालमपुरिया, छाया प्रजापति, भाग्यश्री नामदेव, अभिषेक सोनी, कीर्ति नामदेव, नमिता बरेठिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KodmTHY
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KodmTHY
via IFTTT
Comments
Post a Comment