मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
कांग्रेस ने कायाकल्प की सड़कों की दुर्दशा पर उठाए सवाल:जिलाध्यक्ष की घोषणा- सड़कों की जांच रिपोर्ट लाने वाले को एक हजार का इनाम
बैतूल के कोठीबाजार और गंज इलाके की सड़कों की दुर्दशा पर कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध जताया है। जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने घोषणा की है कि जो भी शहर के कायाकल्प योजना के तहत बनी सड़कों की जांच रिपोर्ट लाएगा या सार्वजनिक करेगा, उसे कांग्रेस उसे लल्ली चौक पर बुलाकर नागरिक अभिनंदन और एक हजार रुपये का इनाम देगी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण में जनता के करोड़ों रुपए लगे हैं। जिस तरह की सड़कें बनी है, वह उखड़ गई। उससे साफ नजर आता है कि इसमें खुला भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस ने इस मामले में आंदोलन भी किया था। जिसमें पूर्व विधायक निलय डागा ने भी इस घटिया निर्माण को लेकर पोल खोली थी। जिसमें कलेक्टर ने जांच के आदेश भी दिए थे। उन्होंने कहा कि इन सड़कों पर कोर कटिंग की गई और जांच के लिए एनएचएआई हरदा की लैब भेजा गया था। अब सवाल यह है कि चार माह गुजर जाने के बाद भी यह जांच रिपोर्ट न तो सामने आई है और न ही ठेकेदार पर किसी तरह की कोई कार्रवाई हुई है। जांच रिपोर्ट गायब होने का आरोप कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि जांच अधिकारी पीडब्लयूडी की ईई कहती है कि यह जांच रिपोर्ट कलेक्टर के पास है। कलेक्टर कहते हैं कि नपा के एई के पास है और नपा के एई कहते हैं कि यह रिपोर्ट उनके पास भी नहीं है। अब सवाल यह है कि इस जांच रिपोर्ट है किसके पास।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kHIVOj3
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kHIVOj3
via IFTTT
Comments
Post a Comment