मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भौंरासा टोल प्लाजा पर बदमाशों ने की मारपीट, VIDEO:स्कॉर्पियो सवार 4 लोगों ने टोलकर्मी को डंडों से पीटा, बैरियर तोड़ा
देवास-भोपाल हाईवे स्थित भौंरासा टोल प्लाजा पर मंगलवार रात स्कॉर्पियो में सवार चार बदमाशों ने टोल कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। टोल प्लाजा के सुपरवाइजर प्रयांशु सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे वह लाइन नंबर 10 पर अपना कार्य कर रहे थे, तभी एक काली स्कॉर्पियो ने बैरियर को टक्कर मार दी। जब प्रयांशु बैरियर को ठीक करने गए, तो गाड़ी से दो लोग उतरे और उन्हें गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उनके दाहिने कान के पास चोट आई है। इसी दौरान गाड़ी से दो और लोग डंडों के साथ उतरे और प्रयांशु पर हमला कर दिया, जिससे उनके दाहिने पैर और हाथ में चोट आई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बदमाशों ने बैरियर तोड़ते हुए टोल प्लाजा पर हंगामा किया। टोल प्लाजा के मैनेजर मुकेश नारायणिया के साथ प्रयांशु सिंह ने भौंरासा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/D7bXuKs
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/D7bXuKs
via IFTTT
Comments
Post a Comment