मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में चाप वाले को तमाचे-लात मारने का वीडियो:दुकानदार ने की शिकायत; पुलिसकर्मी बोला-रात 1 बजे तक खोलता है दुकान, होते हैं झगड़े
ग्वालियर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी "एमएम चाप वाले' के कर्मचारियों किक और चांटे मारता नजर आ रहा है। यह वीडियो 27 अप्रैल की रात 11.52 बजे का है। घटनाक्रम हनुमान चौराहा जनकगंज का है। दुकान के मालिक ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी पैसे मांगता है और धमकाता है। जबकि इस मामले में वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी का कहना है कि यह दुकान शराब दुकान के पास है। 11 बजे दुकान बंद करने का आदेश है। लेकिन, दुकानदार रात 1 बजे तक दुकान खोलता है। यहां नशेड़ी व आपराधिक तत्व जमा होते हैं। जिस पर सिर्फ दुकान बंद कराई थी। एसएसपी ऑफिस पहुंचकर की शिकायत ग्वालियर के जनकगंज थाना स्थित हनुमान चौराहा पर 'एमएम चाप' वाले की दुकान है। यहां चाप के लिए लोग भीड़ लगाते हैं। सोमवार को एमएम चाप वाले के मालिक संदीप अग्रवाल, मनोज कोली ने एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह के ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत में जनकगंज थाना में पदस्थ एएसआई दशरथ सिंह तोमर और उनके साथियों पर वर्दी का रौब दिखाने और बिना वजह कर्मचारियों से मारपीट कास आरोप लगाया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रात 11.52 बजे दुकान बंद हो चुकी थी। कर्मचारी अपने लिए खाना बना रहे थे, तभी एएसआई तोमर अपने साथियों के साथ आए और मारपीट करने लगे। यह पैसे मांगते हैं और पैसे देने से इनकार करने पर यह मारपीट की है। पुलिस का आरोप चेतावनी के बाद भी दुकान खोलता है इधर, जनकगंज थाना के पुलिसकर्मी का कहना है कि दुकान वाले को 11 बजे तक दुकान बंद करना होती है, लेकिन वह रात 1 बजे तक दुकान खोलकर रखता है। पास ही शराब की दुकान है जिस कारण एमएम चाप वाले के यहां भीड़ लगती है और कई बार आपराधिक तत्व और नशेड़ियों के चलते वहां घटनाएं होती हैं। यही कारण है कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। जिस पर सिर्फ दुकान बंद कराई थी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ESBH84l
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ESBH84l
via IFTTT
Comments
Post a Comment