मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल सहित 10 जिलों में आज मॉक ड्रिल:आपदा से निपटने की तैयारी परखेंगे विशेषज्ञ; लोगों से अफवाहों से बचने की अपील
भोपाल में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज (17 अप्रैल) भोपाल सहित प्रदेश के 10 जिलों में रासायनिक औद्योगिक आपदा पर मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास सुबह 9:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। यह मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसका आयोजन सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट के सामने किया जाएगा। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी लाखन सिंह चौधरी ने बताया कि, यह मॉक अभ्यास सिर्फ एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है। जिसे आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव कार्यों की तैयारी को परखने के लिए किया जा रहा है।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि यह केवल एक मॉक अभ्यास है, कोई वास्तविक आपदा नहीं। नागरिकों से अपील, वे घबराएं नहीं
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nLdrqXO
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nLdrqXO
via IFTTT
Comments
Post a Comment