मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
प्रदेश में इस बार स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया ने शुरुआत से ही रफ्तार पकड़ ली है। 1 अप्रैल से शुरू हुए सत्र में अब तक पहली कक्षा में 1.62 लाख से अधिक बच्चों का प्रवेश हो चुका है। इनमें से करीब 1.28 लाख बच्चों ने सरकारी स्कूलों का विकल्प चुना है। पिछले वर्ष तक स्कूल चलें हम अभियान जून में शुरू किया जाता था जबकि प्रवेश जून- जुलाई में दिए जाते थे। इस बार सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पहली बार अभियान और प्रवेश की कार्रवाई 1 अप्रैल से शुरू की गई। वहीं इस बार विद्यार्थियों की उम्र और क्षेत्रवार जानकारी के आधार पर पहली कक्षा में दाखिले योग्य बच्चों की सूची पहले से तैयार की गई, जिससे समय पर संपर्क कर दाखिला सुनिश्चित किया जा सका। समय पर आए परीक्षा परिणाम...प्रदेश में पहली से 12वीं तक अब तक 72 लाख 40 हजार से अधिक छात्रों का नामांकन हो चुका है। इसमें पहली से आठवीं तक के करीब 59.66 लाख और नौवीं से बारहवीं तक के 12.73 लाख छात्र शामिल हैं। परीक्षा परिणाम समय पर घोषित होने के कारण बड़ी संख्या में छात्रों ने एक अप्रैल से ही अगली कक्षा में दाखिला ले लिया। स्कूलों में किताबें पहुंचीं इस बार सत्र शुरू होने से पहले ही स्कूलों में किताबें पहुंचा दी गईं। अब तक करीब 85 प्रतिशत स्कूलों में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण हो चुका है। यूनिफॉर्म और साइकिल का वितरण जुलाई तक किए जाने की तैयारी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PQk7dL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PQk7dL
via IFTTT
Comments
Post a Comment