मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
कबाड़ फैक्ट्री में लगी आग, 20 फीट तक लपटें उठीं:सागर में घटना देख चौकीदार बेहोश; 11 फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
सागर में एक कबाड़ फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। 20 फीट ऊंची लपटें उठती दिखीं। आग को देखकर चौकीदार बेहोश हो गया। 11 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने आग पर बुझाने पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद रात 12 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। घटना बहेरिया थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सिद्गुवां में स्थित कबाड़ फैक्ट्री में शनिवार रात की है। आग देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और फायर फाइटर को सूचना दी। बल मौके पर पहुंचा। कबाड़ फैक्ट्री आकाश जैन की होना बताई जा रही है। मामले में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। मकरोनिया नगर पालिका की फायर ब्रिगेड गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। पास में ट्रांसफॉर्मर होने के कारण क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कराई गई। घटना की सूचना पर एसडीएम अदिति यादव, तहसीलदार, सीएमओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल नगर निगम सागर की तीन, कर्रापुर, गढ़ाकोटा, रहली, खुरई, मालथौन, बरोदियाकलां, बांदरी और सेना की एक-एक फायर ब्रिगेड गाड़ियां बुलाई। 11 से अधिक फायर गाड़ियां रात 12 बजे तक आग बुझाने की मशक्कत करती रहीं। फायर गाड़ियां पानी डालने का काम करती रही। फैक्ट्री का चौकीदार हुआ बेहोश फैक्ट्री पर रात के समय चौकीदार तैनात रहता है। उसने फैक्ट्री में आग लगी देखी तो वह घबरा गया। लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो गेट के पास चौकीदार बेहोशी की हालत में मिला। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VrpSuaj
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VrpSuaj
via IFTTT
Comments
Post a Comment