राजस्व निरीक्षक 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया:जमीन की नापतौल कर कब्जा दिलाने के बदले मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त ने किया ट्रैप Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

राजस्व निरीक्षक 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया:जमीन की नापतौल कर कब्जा दिलाने के बदले मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त ने किया ट्रैप

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने एक राजस्व निरीक्षक को 30 हजार रुपए की रिश्वत के साथ उसके ही घर पर रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई मंगलवार शाम को की गई है। राजस्व निरीक्षक ने घाटीगांव में एक 44 बीघा जमीन की नापतौल कर कब्जा हटाने दिलाने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। काफी बातचीत के बाद 35 हजार रुपए में डील तय हुई थी। फरियादी पांच हजार रुपए पहले दे चुका था। 30 हजार रुपए के लिए राजस्व निरीक्षक ने मंगलवार को उसे अपने घर बुलाया था। पर फरियादी ने पहले ही लोकायुक्त पुलिस को सूचना दे दी थी। मंगलवार शाम जैसे ही राजस्व निरीक्षण ने रिश्वत के रुपए हाथ में लेकर जेब में रखे तो लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक ने भागने का प्रयास भी किया था, लेकिन सफल नहीं हो सका है। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है। लोकायुक्त निरीक्षक कविन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि फरीदाबाद निवासी प्रवीण सिंह पुत्र सुखबीर सिंह ने शिकायत की थी कि उसने ग्राम ददोरी सर्कल मोहना तहसील घाटीगांव में 42 बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर बादामी देवी कुशवाह और शिव प्रताप कुशवाह ने कब्जा किया हुआ है। उक्त कृषि भूमि पर कब्जा हटाने के लिए तहसीलदार घाटीगांव के लिए चार बार आदेश जारी किए गए थे। पर उसके बाद भी जमीन की नापतौल होकर उससे कब्जा नहीं हट पा रहा था। तहसीलदार के द्वारा कब्जा हटाने व जमीन की नापतौल करने के लिए गठित दल का प्रभारी दिलीप नागर राजस्व निरीक्षक व्रत मोहना को बनाया गया था। 50 हजार रुपए मांगे, 35 हजार में डील पक्की हुई थी तहसीलदार घाटीगांव के आदेश के बाद उक्त भूमि की नाप कराने और कब्जा दिलाने के लिए दिलीप नागर द्वारा 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। फरियादी ने 50 हजार रुपए ज्यादा होने पर राजस्व निरीक्षक से बातचीत की, तो 35 हजार रुपए में डील पक्की हो गई। जिसमें से पांच हजार रुपए उसने मौके पर ही दे दिए। शेष 30 हजार रुपए बाद में देने की बात तय हुई थी। मंगलवार को प्रवीण सिंह द्वारा 30 हजार रुपए देना तय हुआ था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसपी लोकायुक्त राजेश मिश्रा से की। जिस पर एसपी ने शिकायत की पुष्टि के बाद निरीक्षक कविन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम तैयार की और राजस्व निरीक्षक से बात की तो शेष रुपए देने के लिए फरियादी को अपने घर बुलाया। राजस्व निरीक्षक रुपए लेते ही पकड़ा गया तीस हजार रुपए लेकर जब प्रवीण कुमार, राजस्व निरीक्षक दिलीप सिंह के घर पहुंचा और जैसे ही रुपए राजस्व निरीक्षक को दिए। उसने लोकायुक्त को इशारा कर दिया। जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हालांकि आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया। लोकायुक्त पुलिस ने उसके हाथ धुलवाए तो गुलाबी हो गए। लोकायुक्त पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। लोकायुक्त निरीक्षक कविन्द्र सिंह ने बताया एक राजस्व निरीक्षक को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। राजस्व निरीक्षक ने जमीन की नापतौल के बदले रिश्वत की मांग की थी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XGF9NPE
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...