मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल में पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का केस:महिला बोली- पति ने मांगे 3.5 करोड़ रुपए और फॉर्च्यूनर कार
एक महिला ने अपने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, शादी के तीन दिन बाद ही उसकी सास ने दहेज के लिए ताने देना शुरू कर दिया, जबकि पति ने उससे साढ़े 3 करोड़ रुपए और एक फॉर्च्यूनर कार की मांग की। मामले में पुलिस ने आरोपी पति राजदेव सिंह और सास रतना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता चूनाभट्टी इलाके की रहने वाली है, जिसकी जून 2022 में महोबा (उत्तर प्रदेश) निवासी राजदेव सिंह से शादी हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से शादी का फंक्शन शिवपुरी में हुआ, जिसमें लड़की वालों ने 1.40 करोड़ रुपए खर्च किए। लेकिन शादी के तुरंत बाद ही सास ने बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। भाभी से करता था तुलना पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे लगातार अपनी भाभी से तुलना करता और कहता, "तुम रॉयल फैमिली होने का दावा करते हो, लेकिन जेब में एक फूटी कौड़ी तक नहीं। तुम भाभी के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हो। तलाक़ के बदले में तो युवक मायके से 3.50 करोड़ रुपए की डिमांड की। इससे पहले भी लड़की वालों ने अपनी एफडी तोड़कर 43 लाख रुपए दिए थे, लेकिन पति की मांगें खत्म नहीं हुईं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UsRYmo6
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UsRYmo6
via IFTTT
Comments
Post a Comment