मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस को 4 लाख भुगतान का आदेश:बालाघाट उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला; कंपनी ने बीमा क्लेम रिजेक्ट किया था
बालाघाट जिला उपभोक्ता आयोग ने गुरुवार को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को उपभोक्ता को 4 लाख रुपए का बीमा क्लेम भुगतान करना का आदेश दिया है। मामला जनवरी 2020 का है, जब दीपमाला यादव ने भारतीय स्टेट बैंक वारासिवनी से 4 लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया था। बैंक ने लोन को कवर करने के लिए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस से स्मार्ट स्वधन प्लस बीमा कराया। इसकी प्रीमियम राशि 18,560 रुपए थी। 6 अक्टूबर 2021 को दीपमाला यादव की मृत्यु हो गई। उनके पति सुनील मेहरबान ने बीमा क्लेम के लिए सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए। लेकिन कंपनी ने किडनी की बीमारी से मृत्यु होने का हवाला देते हुए क्लेम को खारिज कर दिया। पीड़ित सुनील मेहरबान ने अधिवक्ता जे.एल. अंगारे से उपभोक्ता फोरम में याचिका दायर कराई थी। आयोग अध्यक्ष श्यामाचरण और सदस्य महेश चांडक और हर्षा विजयवार की बेंच ने मामले की सुनवाई की। फोरम ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की सेवा में कमी मानते हुए कंपनी को 4 लाख रुपए का बीमा क्लेम बैंक को देने का आदेश दिया। साथ ही आवेदक मेहरबान को 5 हजार रुपए वाद व्यय के रूप में देने को कहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0wghauE
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0wghauE
via IFTTT
Comments
Post a Comment