मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
आरक्षक भर्ती चयन के लिए लगाई थी फर्जी मार्कशीट:कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा; ₹1,400 का लगाया जुर्माना
सातवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में आरक्षक बैंड के रिक्त पदों पर 22 सितंबर 2017 को हुई भर्ती के दौरान हाई स्कूल की नकली मार्कशीट लगाने वाले आकाश पंसोरिया को अदालत ने सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार जैन की अदालत ने मंगलवार को पंसोरिया को 5 साल के सश्रम कारावास और ₹1,400 के अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन के अनुसार, आरोपी ने राज्य ओपन स्कूल के नाम से जो मार्कशीट प्रस्तुत की थी, वह पुलिस दस्तावेज सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाई गई। सत्यापन के लिए जब दस्तावेज मूल बोर्ड को भेजे गए, तो राज्य ओपन स्कूल ने उसे फर्जी घोषित कर दिया। इस खुलासे के बाद तत्कालीन सेनानी, सातवीं वाहिनी एसएएफ, आशुतोष प्रताप सिंह ने 29 सितंबर 2017 को पुलिस अधीक्षक (दक्षिण), भोपाल को लिखित शिकायत दी। थाना जहांगीराबाद ने 14 जनवरी 2018 को आरोपी के खिलाफ (IPC) की धाराएं 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के इरादे से जालसाजी) और 471 (जाली दस्तावेज़ का प्रयोग) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की और विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान, अभियोजन पक्ष ने 10 गवाहों और दस्तावेजी साक्ष्यों को प्रस्तुत किया, जिन्हें अदालत ने विश्वसनीय माना और दोष सिद्ध किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IM7hv02
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IM7hv02
via IFTTT
Comments
Post a Comment