मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
कांग्रेस नेत्रियों को AICC के नाम से आए अभद्र कॉल्स:एमपी कांग्रेस ने अलर्ट जारी किया, ऐसे फोन आएं तो पुलिस में शिकायत करें
मंगलवार को मप्र कांग्रेस के नेताओं और महिला नेत्रियों को AICC यानि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नाम से कॉल आए। महिला नेत्रियों को पद दिलाने और तमाम प्रलोभन देने के साथ ही अभद्र भाषा में बातचीत की गई। तीन- चार महिला नेत्रियों ने इस मामले की शिकायत कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से की। प्रदेश प्रभारी और जीतू पटवारी से की शिकायत नेताओं और महिला नेत्रियों की ओर से मिली जानकारी के बाद रात 10 बजे एमपी कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स हैंडल और सोशल मीडिया पर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के नाम पर एक अलर्ट जारी किया गया। एमपी कांग्रेस ने X पर लिखा- महत्वपूर्ण सूचना हमारी जानकारी में आया है कि कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा AICC के नाम से 9352597073 व 9116359721 इस प्रकार के कुछ नंबरों से मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं व महिला कार्यकर्ताओं को अभद्र भाषा में कॉल किए जा रहे हैं। एमपी कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि सभी साथी ऐसे नंबरों से कॉल आने पर तुरंत पुलिस में शिकायत करें। प्रदेश कांग्रेस द्वारा भी इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को लिखित शिकायत दी जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/N2uhgbW
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/N2uhgbW
via IFTTT
Comments
Post a Comment