मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
डर्मेटोलॉजिस्ट के बिना चल रहे स्किल क्लीनिक:तथास्तु डेंटल, स्किन स्माइल, द ऐस्थेटिक वर्ल्ड, कॉस्मो डर्मा स्किन एंड हेयर क्लिनिक को किया सील
राजधानी में बिना पंजीयन के संचालित हो रहे क्लिनिकों पर सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने टीम के साथ निरीक्षण कर उन्हें बंद करा दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और अस्पताल पर कार्रवाई करने निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश मिलने के बाद एक्शन में आए सीएमएचओ डॉ तिवारी ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शहर में संचालित क्लीनिक्स की जांच की गई। जांच के दौरान बिना पंजीयन चल रहे तथास्तु डेंटल, स्किन स्माइल क्लिनिक, द ऐस्थेटिक वर्ल्ड, कास्मो डर्मा स्किन एंड हेयर क्लिनिक के विरुद्ध कार्यवाही कर इनका संचालन बंद करवाया गया है। वहीं स्किन स्माइल क्लिनिक, कास्मो डर्मा स्किन एंड हेयर क्लिनिक में त्वचा रोगों एवं सौंदर्य समस्याओं का उपचार किया जाना पाया गया है, जबकि यहां पर डर्मेटोलॉजिस्ट पदस्थ नहीं है। निरीक्षण के दौरान क्लिनिक संचालकों द्वारा दल को आवश्यक दस्तावेज भी नहीं दिखाई जा सके। सीएमएचओ ने इन सभी क्लीनिक्स को नोटिस जारी कर संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं। टीम कर रही डिग्रियों की जांच निरीक्षण में चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री, चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन , मप्र उपचर्या गृह एवं राजोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, गुमास्ता लाइसेंस की जांच की जा रही है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने इस मामले में कहा कि- स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अनुमति के विपरीत अथवा बिना सक्षम अनुमति के निजी स्वास्थ्य संस्थाओं का संचालन अवैधानिक है। निजी चिकित्सा व्यवसायी शासन द्वारा निर्धारित सभी अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ही चिकित्सा व्यवसाय करें अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/63wuzhX
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/63wuzhX
via IFTTT
Comments
Post a Comment