मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
शिवपुरी में भागवत भंडारे में सिलेंडर से लीक हुई गैस:टेंट जला, तीन लोग झुलसे; समिति की सूझबूझ से बची सैकड़ों की जान
शिवपुरी शहर के हाथीखाना क्षेत्र स्थित ठाकुर बाबा मंदिर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा के भंडारे में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। गैस एजेंसी द्वारा सप्लाई किया गए लीकेज सिलेंडर से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में टेंट को चपेट में ले लिया, लेकिन आयोजन समिति की तत्परता के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच सकी। जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे भोजन व्यवस्था के दौरान हलवाई द्वारा गैस सिलेंडर बदला जा रहा था। सिलेंडर जोड़ते ही उसमें से गैस तेजी से लीकेज होने लगी और चिंगारी लगते ही आग भड़क उठी। कुछ ही क्षणों में आग ने टेंट को घेर लिया। मौके पर मौजूद आयोजन समिति के सदस्य तुरंत हरकत में आए और आग बुझाने में जुट गए। एक की हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर किया इस घटना में हलवाई नारायण कुशवाह (45), बलवंत भदौरिया (24) और मोनू भदौरिया (30) झुलस गए। नारायण कुशवाह को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि बलवंत और मोनू को शिवपुरी GMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलवंत और मोनू नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर के भांजे हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z0fp5Zy
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z0fp5Zy
via IFTTT
Comments
Post a Comment