मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक 40 वर्षीय युवक का शव खेत में पेड़ के नीचे मिला। जिले में पिछले 24 घंटे में शव मिलने का यह दूसरा मामला है। खेत पर स्थित पेड़ के नीचे युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। सिर के नीचे चप्पल रखी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामा बनाया। शव को पीएम के लिए जावरा अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान मावता निवासी भंवर (40) पिता जसवंत के रूप में हुई है। पुलिस को मंगलवार शाम 5 बजे सूचना मिली की गांव रीछादेवड़ा की पहाड़ी पर खेत पर एक युवक की लाश है। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की तो पचा चला कि जिस जगह शव मिला वह उसी का खेत है। शव खेत में एक पेड़ के नीचे मिला। मृतक के सिर के नीचे चप्पल रखी हुई थी। जिस तरह से शव मिला है पुलिस को आशंका है कि युवक पेड़ के नीचे गर्मी के कारण सोया होगा। उसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया और वह सोया रह गया। बुधवार सुबह पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। क्योकि शरीर पर किसी प्रकार चोट के निशान नहीं है। कालूखेड़ा थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। मंगलवार सुबह घर से खेत पर जाने का बोल कर निकला था। शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण सामने आएगा। मर्ग कायम किया है। जांच कर रहे है। एक दिन पहले किशोर का मिला था शव इस घटना से एक दिन पहले सोमवार शाम, रतलाम के जावरा थाना क्षेत्र के पहाड़िया रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे खंडहर में 14 वर्षीय किशोर कृष्णवल्लभ उर्फ रोहित का शव मिला था। वह पिपलोदी चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद का निवासी था। पीठ पर धारदार हथियार के घाव, गला दबाने के निशान थे शव की पीठ पर धारदार हथियार के घाव और गले पर दबाने के निशान पाए गए। पुलिस को शक है कि किशोर की हत्या गला दबाकर की गई है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार रात तक नहीं हो पाया था, जिससे जांच की गति धीमी हो गई। किशोर कैटरिंग का काम करता था और रविवार को इसी काम से घर से निकला था। जब देर रात तक वह वापस नहीं आया, तो परिजन यह मान बैठे कि वह कहीं रुका होगा। इसलिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई थी। पुलिस जांच में जुटी, पर अभी तक नहीं मिला कोई सुराग जावरा सिटी थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन ने बताया कि पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। अभी तक हत्या की वजह या आरोपी को लेकर कोई ठोस सुराग नहीं मिला है
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uQl3evZ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uQl3evZ
via IFTTT
Comments
Post a Comment