मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
विदिशा में विद्युत लाइन शिफ्टिंग में बड़ी चूक:काम के दौरान ही सप्लाई चालू की, दो मजदूरों को लगा करंट
विदिशा में बिजली कंपनी की लापरवाही सामने आई है। तुलसी गार्डन के पास बायपास पर 33 केवी की विद्युत लाइन शिफ्ट करने का काम चल रहा था। ठेकेदार ने विद्युत सप्लाई बंद करने का परमिट लिया था। काम के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। खंबे पर काम कर रहे संजू और हरिओम कुशवाह को करंट लग गया। दोनों मजदूर अचेत होकर नीचे गिर गए। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ठेकेदार के कर्मचारी पवन कुशवाह के अनुसार, उन्होंने विद्युत कंपनी को पहले ही काम की सूचना दे दी थी। विद्युत कंपनी के कर्मचारी ठेकराम ने काम का निरीक्षण भी किया था। इस घटना में विद्युत कंपनी और ठेकेदार दोनों की लापरवाही सामने आई है। विद्युत कंपनी ने बिना सूचना के सप्लाई चालू कर दी। ठेकेदार ने मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरण के काम पर लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विद्युत कंपनी के अधिकारी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हुए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LwAGljZ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LwAGljZ
via IFTTT
Comments
Post a Comment