मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रेत से भरे ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर:यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर और पत्नी घायल, सेवढ़ा-दतिया रोड पर हुआ हादसा
दतिया में शनिवार रात करीब 8 बजे सेवढ़ा-दतिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर चंद्रगुप्त शिवहरे और उनकी पत्नी सुमन शिवहरे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दंपति झांसी से सेवढ़ा अपने भांजे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आकर उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद सेवढ़ा-दतिया रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैक्टर ड्राइवर फरार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत अब स्थिर और खतरे से बाहर है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FkjKvbI
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FkjKvbI
via IFTTT
Comments
Post a Comment