मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
चाबी बनाने आए थे गहने चोरी कर ले गए:सरदार के हुलिए में आए ठग, अलमारी की चाबी बनाते-बनाते चोरी कर ले गए गहने
ग्वालियर में अलमारी के लॉक की चाबी बनाने आए दो बदमाश 10 तौला सोने के गहने चोरी कर ले गए। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर जीडी नाइट स्कूल के पास 2 दिन पहले की है। जाने से पहले सरदार चाबी अलमारी में तोड़ गए, जिससे गेट खुल नहीं रहा था। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब दूसरे चाबी बनाने वाले को लेकर आए और उसने गेट खोला तो पता चला कि सरदार के वेशभूषा में आए चाबी बनाने वाले जेवर पार कर ले गए। वारदात का शिकार पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। मामले का खुलासा बुधवार शाम को हुआ है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरी करने वालों के CCTV कैमरे के फुटेज भी मिले हैं। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर जीडी नाइट स्कूल के पास रहने वाले 65 वर्षीय राम प्रकाश पुत्र रामसिंह किसान हैं। परिवार के साथ वह यहां रहते हैं। कुछ समय से उनकी अलमारी की चाबी खो गई थी। दो दिन पहले वह बैठे थे, तभी दो सरदार उनकी गली में पहुंचे और चाबी बनवाने की आवाज लगाई। अलमारी की चाबी बनवाने के लिए उन्होंने दोनों को अंदर बुला लिया। आते ही उन्होंने चाबी बनाना शुरू कर दिया। एक सरदार चाबी बना रहा था, तो दूसरा लॉक चेक कर रहा था। चाबी गर्म करने भेजा और सोना कर दिया चोरी कुछ देर प्रयास के बाद चाबी बनाने के बाद एक सरदार ने उन्हें चाबी दी कि इसे गर्म कर लाइए। इस पर वह चाबी गर्म करने के लिए चले गए और इसी बीच शातिर युवकों ने लॉकर में रखे जेवर समेट लिए। जब वह चाबी लेकर आए तो सरदार ने उसे अलमारी में लगा कर तोड़ दिया। जिससे उसका गेट जाम हो गया। गेट जाम होने के बाद सरदार शाम काे ड्रिल मशीन लाने की कहकर चले गए। नया चाबी वाला बुलाया, तब पता लगा चोरी 2 दिन बाद भी जब सरदार वापस नहीं आए तो उन्होंंने मुरार से मिस्त्री को चाबी बनाने के लिए बुलाया और जब मिस्त्री ने गेट की चाबी निकालकर गेट खोला तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई, क्योंकि लॉकर का गेट खुला हुआ था। लॉकर में रखे जेवर का डिब्बा चेक किया तो पता चला कि उसमें रखे दस तोला वजनी चूड़ी, दो सोने की चेन, सात अंगूठी, कान के बाले, झुमकी व पैंडल गायब थे। मामले का पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। CCTV कैमरों से ठगों की तलाश मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अब इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है, जिससे उनका पता लगाया जा सके। साथ ही पता चल सके कि वह कहा से आए थे और किधर गए है। थाटीपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पाराशर ने बताया- पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। कुछ फुटेज मिले है, जिनके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DL7b3Vq
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DL7b3Vq
via IFTTT
Comments
Post a Comment