मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की:मप्र कांग्रेस प्रभारी चौधरी बोले; नेशनल हेराल्ड मामले में झूठ फैलाया जा रहा
इंदौर में रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा पेश की गई चार्ज शीट को झूठ फैलाने का एक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि मामले में सच्चाई नहीं बताई जा रही और आरोप पूरी तरह से गलत हैं। चौधरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी की संपत्तियां और अखबार अभी भी उनके पास हैं और पार्टी द्वारा 90 करोड़ का लोन दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि यंग इंडिया कंपनी कंपनी एक्ट के तहत और सेक्शन 8 के तहत एक नॉन प्रॉफिटेबल कंपनी है, जिसका उद्देश्य किसी भी संपत्ति को बेचना नहीं है और इसमें शेयर धारक को कोई प्रॉफिट नहीं मिलता। चौधरी ने इस मुद्दे को लेकर अपनी बात न्यायपालिका में रखने का भरोसा जताया और कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा करेगी। चौधरी ने भाजपा की मंशा पर भी सवाल उठाया और कहा कि भाजपा का मकसद सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने देश में व्यवस्था को कमजोर किया है, बेरोजगारी बढ़ी है और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में गिरावट आई है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस की आवाज दबाई जा रही है। चौधरी ने भाजपा नेताओं की बर्ताव पर भी सवाल उठाया और कहा कि भाजपा ने एक नई संस्कृति बनाई है, जिसमें नेता खुद आरोप लगाते हैं और फिर उनका खंडन करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा को बहुमत का घमंड है और भावनाओं के माध्यम से मतों को प्रभावित किया जा रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Aas6xrb
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Aas6xrb
via IFTTT
Comments
Post a Comment