मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल गेट पर पहलगाम कांड को लेकर हुई श्रद्धांजलि सभा:आतंकी हमले के शहीदों को किया नमन, शहीदों के परिवार को उचित मुआवजे की मांग
जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले से पूरे देश में शोक की लहर है। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इंसानियत को झकझोर देने वाली इस घटना के खिलाफ देशभर में आक्रोश है। इसी क्रम में भोपाल में भी श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। भोपाल के भोपाल गेट पर समाजसेवी शाहरुख पठान एवं उनकी टीम के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच के सचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने विशेष रूप से उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सभा में सैकड़ों की संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे। शाहरुख पठान ने कहा, “हमारे देश ने एक बार फिर अपने मासूम नागरिकों को आतंकवाद की भेंट चढ़ते देखा है। हमें न केवल शहीदों को याद रखना चाहिए, बल्कि उस बहादुर आदिल को भी सलाम करना चाहिए, जिसने अपनी जान देकर पर्यटकों की जान बचाई। आज पूरा देश गमगीन है, निशब्द है।” हाजी इमरान हारून ने घटना को कायरतापूर्ण और अमानवीय करार देते हुए कहा, “यह हमला न केवल निर्दोषों की जान पर किया गया हमला है, बल्कि यह हमारे सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और कश्मीर की अतिथि सत्कार की परंपरा पर भी सीधा प्रहार है। मजहब के नाम पर हिंसा फैलाने वाले इंसानियत के सबसे बड़े दुश्मन हैं।” यह की गईं मांग
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pJu2zjq
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pJu2zjq
via IFTTT
Comments
Post a Comment