मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
छिंदवाड़ा में ब्रांडेड कंपनियों के नकली सामान पकड़ाए:दुकानों से चाय, शैम्पू, निरमा के फर्जी प्रोडक्ट मिले; सेम दामों पर बेचे जा रहे थे
छिंदवाड़ा के बाजार में ब्रांडेड कंपनी के नकली प्रोडक्ट मिले हैं। मामले में शहर के बुधवारी और इतवारी इलाकों में दुकान में जांच की गई। अब इनके संपर्क की जांच की जा रही है, जहां से ये कारोबारी नकली सामान लाकर इन्हें असली के दामों बेच रहे थे। कोतवाली के प्रभारी थाना निरीक्षक नारायण बघेल ने बताया कि इस मामले में शिकायत यूनिलीवर के हर्ष वर्धन जोशी लेकर आए जिनके पास कोर्ट का आदेश था। कम्पनी को जानकारी मिली थी कुछ दुकानों में इनकी कंपनी के नकली ब्रांड बेचे जा रहे हैं। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एक टीम बनाई और मुंबई से आई टीम के साथ छापे मारी की। इन इलाकों की दुकानों से ब्रुक बॉन्ड चाय, डव शैम्पू और सर्फ एक्सल के पैकेट मिले। इन पर असली ब्रांड की तरह की ब्रांडिंग और लोगो का इस्तेमाल किया गया था। इन दुकानों पर हुईं जांच कार्यवाही अजय ट्रेडर्स, विजय, राजेश ट्रेडर्स, अनिल ट्रेडर्स, प्रवीण और केशर किराना। वहीं बुधवारी व इतवारी बाजार में सुहाना अनाज किराना, लक्ष्मी किराना, सेवलानी, न्यू तुलसी किराना, सनमुख किराना और द्वारका किराना स्टोर्स।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ggry0ab
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ggry0ab
via IFTTT
Comments
Post a Comment