मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, क्लीनर की मौत:ड्राइवर की हालत गंभीर; आगरा-झांसी बायपास पर हुआ हादसा
ग्वालियर में एक तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसका दोस्त क्लीनर की मौत हो गई। एक्सीडेंट आगरा-झांसी बायपास पर रविवार रात को हुआ। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया है, जबकि मृतक के शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया है। पुरानी छावनी थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस को पता लगा है कि हादसे के समय ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक पलटा, युवक की मौत पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के आगरा-झांसी वायपास पर मेवाती ढाबा का संचालन करने वाले मुनेद खान ने पुलिस को रविवार को सूचना दी कि वह अपने ढाबे के सामने एक ट्रक को लगवा रहे थे, कि तभी तेजी से आया एक ट्रक ढाबा के सामने पलट गया। हादसे के समय ट्रक की रफ्तार काफी थी और गति पर अनियंत्रण के चलते ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल ने बताया कि वह ट्रक का चालक है और उसका नाम अब्दुल रहमान निवासी मेरठ (यूपी) और मृतक का नाम अब्दुला अली निवासी मेरठ बताया गया है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भिजवाकर मृतक को पीएम हाउस पहुंचा दिया है। पुरानी छावनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत ग्वालियर में तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के मामा ढाबा के पास पेट्रोल पंप के सामने की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मालनपुर भिंड निवासी रामकरण भार्गव पुत्र रामभरोसे भार्गव बीते रोज साइकिल से ईटों का ऑर्डर देकर वापस आ रहे थे। अभी वह मामा ढाबा के सामने पहुंचे ही थे कि बाइक सवार ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया था, जहां रविवार को घायल ने दम तोड़ दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस ने आरोपी बाइक क्रमांक एमपी 04 क्यूजे 6960 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MD81HyP
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MD81HyP
via IFTTT
Comments
Post a Comment