मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर के शीतला मंदिर में बुजुर्ग की चेन झपटी:भीड़ ने दोनों महिलाओं को पकड़ा; आंखों में पानी के छींटे मारकर खींच ली थी चेन
ग्वालियर में राजस्थान से चेन झपटमारी करने के लिए आई दो महिलाओं को लोगों ने उस समय पकड़ लिया। जब वह एक बुजुर्ग महिला की चेन भीड़ में खींचकर भाग रही थीं। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास प्याऊ की है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच क बाद संदेही महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि ये महिलाएं मंदिरों के आसपास सक्रिय रहकर चेन झपटने की घटनाओं में संलिप्त हैं। इनसे अन्य चोरियों का भी खुलासा होने की संभावना है। झांसी रोड थाना प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह ने बताया कि आनंद नगर निवासी 66 वर्षीय अनीता अवस्थी पत्नी दिनेश अवस्थी अपने परिचितों के साथ शीतला माता मंदिर दर्शन करने गई थीं। दर्शन से पहले वह मंदिर परिसर में लगे नल पर हाथ-पैर धो रही थीं, तभी एक महिला पास आई और उनकी आंखों में पानी के छींटे मार दिए, जिससे उनकी आंखें कुछ क्षण के लिए बंद हो गईं। इसी दौरान मौका पाकर उस महिला की साथी ने अनीता अवस्थी के गले से सोने की चेन झपट ली और भागने लगी। अचानक हुई इस घटना से बुजुर्ग महिला घबरा गईं और शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर परिजन और अन्य श्रद्धालु वहां पहुंचे और भाग रही महिलाओं का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। राजस्थान की है दोनों महिलाएं पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों महिलाएं भरतपुर राजस्थान निवासी अनीता और गीता है। अब पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुट गई है। जिससे इनके गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। साथ ही महिलाओं के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जिस पर उसकी पहचान हो सके। पुलिस को आशंका है कि यह महिलाओं के असली नाम भी न हो। पुलिस का कहना इस मामले में झांसी रोड थाना पुलिस का कहना है कि दो संदेही महिलाओं को पकड़ा गया है। इन पर चेन चोरी का आरोप है। दोनों महिलाएं राजस्थान की रहने वाली हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jeNxSbl
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jeNxSbl
via IFTTT
Comments
Post a Comment