मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
उज्जैन के पास भाटपचलाना में भीषण हादसा:सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन नाबालिग सहित चार गंभीर घायल
उज्जैन के पास भाटपचलाना में शुक्रवार शाम भीषण हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को उज्जैन और दो को बड़नगर और नागदा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार चार लोग सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए थे। भाटपचलाना टीआई सत्येंद्र सिंह चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार रोहित चंद्रवंशी (13), राजपाल चंद्रवंशी (12), दक्ष डोडियार (9) और प्रकाश टेंट हाउस पर काम करते हैं। सभी एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव सुरेल जा रहे थे। इस दौरान राठौर खेड़ी के पास ट्रैक्टर ट्राली का पहिया पंचर हो जाने की वजह से उसे सड़क पर सुधारा जा रहा था। चारों की बाइक ट्रेक्टर ट्राली से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे प्रकाश और तीनों नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था की बाइक के परखच्चे उड़ गए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uAsP8B7
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uAsP8B7
via IFTTT
Comments
Post a Comment