मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
चंबल के बीहड़ में जुआ का अड्डा, वीडियो वायरल:मुरैना में अखैपुरा गांव के पास जुए की सट्टेबाजी; दावा- राजस्थान-यूपी से भी आते हैं जुआरी
मुरैना जिले में चम्बल के बीहड़ में खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो सामने आया है। दिमनी थाना क्षेत्र के अखैपुरा गांव के पास बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा अन्य राज्यों से भी जुआरी पहुंच रहे हैं। इस अवैध कारोबार में सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी जुआरी भाग ले रहे हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जुआ खेलने के लिए लोग यहां पहुंचते हैं। बीहड़ का दुर्गम इलाका इन जुआरियों को छिपने और पुलिस से बचने का आसान रास्ता प्रदान करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस जुआ के अड्डे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों की पहचान भी की गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी बड़े गिरोह का पर्दाफाश नहीं हुआ है। इस अवैध कारोबार से आसपास के गांवों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जुआ खेलने के दौरान झगड़े और फायरिंग की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। दिमनी थाना प्रभारी शशि कुमार का कहना है कि वीडियो कब का है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हमारे सामने दो दिन पहले आया था। वीडियो में कौन लोग हैं हम उनका पता करेंगे, अभी पता नहीं चल सका है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XAIrUy4
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XAIrUy4
via IFTTT
Comments
Post a Comment