मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को राजधानी में जयभीम पदयात्रा का आयोजन किया गया। शौर्य स्मारक से निकली यह पदयात्रा अंबेडकर चौराहा होते हुए वापस शौर्य स्मारक पर संपन्न हुई। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा की शुरुआत की। उन्होंने शौर्य स्मारक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “जय भीम” और “जय भारत” के नारों के साथ उत्साहपूर्वक पदयात्रा में भाग लिया। यात्रा में भोपाल की महापौर मालती राय, अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, खेल संचालक राकेश गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना व नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री सारंग ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जय भीम पदयात्रा केवल एक मार्च नहीं, बल्कि बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प है। आज का युवा यदि उनके सिद्धांतों को अपनाता है, तो वह सामाजिक समता और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक न्याय, समानता और संविधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस आयोजन को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश में मनाया जा रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qR9jcdb
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qR9jcdb
via IFTTT
Comments
Post a Comment