मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
उज्जैन कलेक्टर और सिंहस्थ मेला अधिकारी ने पद संभाला:भगवान महाकाल के दोनों दर्शन किए; सिंहस्थ की तैयारियों के लेकर प्रारंभिक बैठक ली
उज्जैन में नए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। दोनों अधिकारियों ने सबसे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का पूजन किया और आशीर्वाद लिया। राज्य शासन ने रविवार को विदिशा के कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को उज्जैन का नया कलेक्टर नियुक्त किया था। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक और एडीएम प्रथम कौशिक ने दोनों अधिकारियों को दुपट्टा ओढ़ाकर प्रसाद भेंट किया। आशीष सिंह ने श्री चिंतामन गणेश मंदिर, श्री कालभैरव मंदिर और श्री हरसिद्धि माता मंदिर के भी दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने सिंहस्थ मेला कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। सिंहस्थ मेला अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद आशीष सिंह ने संभागायुक्त संजय गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों के साथ सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। मेला अधिकारी सिंह ने कहा कि सिंहस्थ महापर्व 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के माध्यम से उज्जैन और मध्यप्रदेश का नाम विश्व स्तर पर स्थापित करने की जिम्मेदारी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ELSpWY6
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ELSpWY6
via IFTTT
Comments
Post a Comment