मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
श्रावण मास के भौम प्रदोष पर मंगलनाथ मंदिर में भक्तों:एक दिन में 1609 पूजन से 3.37 लाख की आय, भात पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु
श्रावण मास में भौम प्रदोष के विशेष संयोग पर मंगलनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में 22 जुलाई को देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भात पूजा समेत विभिन्न पूजन कराए। मंदिर समिति के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि इस दौरान 1609 शासकीय कम्प्यूटरीकृत और मैन्युअल रसीदें जारी की गईं। इससे मंदिर को एक ही दिन में 3 लाख 37 हजार रुपए की आय प्राप्त हुई। सुबह की आरती के बाद सात बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक विभिन्न अनुष्ठान संपन्न हुए। इनमें भात पूजन के अलावा भूमि प्राप्ति, धन प्राप्ति, शीघ्र विवाह, यश प्राप्ति, मंगल दोष निवारण और विभिन्न रोगों के निवारण के लिए पूजाएं की गईं। श्रावण मास में मंगलवार को प्रदोष का संयोग विशेष माना जाता है। इस शुभ मुहूर्त में भात पूजा का विशेष महत्व है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए मंदिर पहुंचे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tHzdYeO
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tHzdYeO
via IFTTT
Comments
Post a Comment